औरैया, मार्च 22 -- फफूंद, संवाददाता। क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस वर्ष आम के पेड़ों पर जबरदस्त बौर देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों और बागवानों में उत्साह है। पेड़ों पर आई बौर की भरमार को देखते हुए इस बार आम की बेहतर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे, खेतों के आसपास और बागों में लगे आम के पेड़ पूरी तरह बौर से लदे नजर आ रहे हैं। बागवानों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बौर अधिक और मजबूत है। बीते कुछ वर्षों में मौसम की मार झेल चुके किसानों के लिए यह स्थिति राहत और उम्मीद लेकर आई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंकुर झा के अनुसार आम की फसल के लिए यह समय बेहद अहम होता है। इस दौरान तेज आंधी, बारिश या ओलावृष्टि होने पर बौर झड़ सकता है, जिससे पैदावार प्रभावित होती है। फिलहाल मौसम अनुकूल बना हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.