बोकारो, फरवरी 16 -- तुपकाडीह में इन दिनों आम के पेड़ों में आए मंजर सभी को आकर्षित कर रहा है। ये मंजर फागुन महीना होने का दस्तक देने का संकेत भी देता है। हर डाली पर खिले सुनहरे मंजर और कोमल नई पत्तियां प्रकृति की मनोहारी छटा बिखेर रही है। फलों के राजा आम से सजे बगीचे न केवल आकर्षक दिखाई दे रहे हैं बल्कि बातावरण भी उल्लास से भर उठा है। किसान और बागवान मंजर को झड़ने व किट पतंगों के प्रकोप से बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कर रहे हैं। आम की बागवानी करने वाले नारायण मांझी , राजू महतो , विजय महतो का कहना है कि इस साल शुरुआती दिनों में तेजी से चलने वाले आंधी का डर सबसे ज्यादा होता है। आंधी तूफान से पेड़ की डाली आपस में टकरा कर मंजर को झाड़ देती है। कभी कभी तेज बारिश से भी ऐसा हो जाता है। सब कुछ ठीक रहा तो इस बार फसल अच्छी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.