गोरखपुर, अगस्त 29 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक (भगता) गांव के बाहर शुक्रवार रात आम के पेड़ से 52 वर्षीय मजदूर का शव लटका मिला। सड़क किनारे बागीचे की ओर गए ग्रामीण ने शव देखा तो शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोहन पासवान के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार वह अपने गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला था। परिजनों के मुताबिक मोहन मजदूरी करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...