कन्नौज, अप्रैल 18 -- ठठिया थाना क्षेत्र के जनखत गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भगवंतापुर गांव निवासी 36 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र लंकुश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुधीर शुक्रवार रात से ही घर से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ की डाल पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसे देख ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या की चर्चा सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.