उन्नाव, दिसम्बर 19 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ताला सराय गांव में शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय मजदूर उमेश उर्फ छोटू पुत्र स्व. राम जीवन का शव आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतक उमेश दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई राम बहादुर दिल्ली में रहता है। माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए वह चाचा ओमकार के साथ रहता था। घटना वाले सुबह चाचा लुधियाना गए हुए थे। गुरुवार रात खाना खाकर उमेश अपने कमरे में सोने चला गया था, लेकिन सुबह बिस्तर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव में घूमते समय उन्हें आम के बाग में उसका शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.