गंगापार, अप्रैल 3 -- उतरांव थाना क्षेत्र के सदरेपुर गांव में गुरुवार की रात किसान आम के पेड़ के सहारे लोहे की जंजीर और बेल्ट को फंदा बनाकर लटक गया। मामले में किसान की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची उतरांव पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान के पुत्र की तहरीर पर इलाकाई पुलिस पांच के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के सरायइस्माइल गांव के मजरे सदरेपुर गांव निवासी 42 वर्षीय चन्द्रभान कुशवाहा पुत्र राम धनेश गुरुवार खाना खाने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित नलकूप पर सोने के लिए चला गया। दो बजे रात उनका भाई विजय खेत में भूसा भरने गया था। आम के पेड़ के पास टॉर्च चप्पल देखकर उसे शंका हुई। आम के पेड़ के ऊपर देखा तो लोहे की जंजीर और बेल्ट से आम के पेड़ की डा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.