बलिया, अप्रैल 22 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। बागीचा में आम के पेड़ से बुधवार की सुबह युवक का शव लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव-घर में मातम पसर गया।इलाके के भलूहीं गांव के लोग बुधवार की सुबह खेती-बारी के काम से सरेह में जा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर बागीचा में आम के पेड़ से लटकर रहे गांव के 35 वर्षीय सुनील चौहान के शव पर पड़ी। बात जंगल की आग की तरह गांव में फैल गयी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटकता मिला युवक का शव घटना की जानकारी होते ही परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गये। घटनास्थल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद परिजनों से पूछताछ कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.