रायबरेली, अप्रैल 11 -- बछरावा (रायबरेली)। क्षेत्र की थुलेंडी चौकी के रसूलपुर गांव में शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अर्पित कुमार पुत्र राम बहादुर उम्र 26 वर्ष निवासी रसूलपुर का शव शनिवार सुबह उसके गांव के बाहर स्थित नहरिया के किनारे स्थित आम के पेड़ से अजीबोगरीब अवस्था में लटकता हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब घटना को देखा तो उनकी रूह कांप गई। इसके पश्चात उन्होंने मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों को घटना सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.