चंदौली, जून 5 -- इलिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव में शुक्रवार तड़के एक अधेड़ का शव गांव के बाहर सिवान स्थित आम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार रोहाखी गांव के बाहर खेतों की ओर जाने वाले मार्ग के पास आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ था। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो देखा कि आम के पेड़ से रस्सी के सहारे मुन्नीलाल 52 वर्ष का शव लटका हुआ है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से मिला लटकता युवक का शव जिसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तब तक इलिया थाना ...