पाकुड़, अप्रैल 6 -- प्रखंड के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत पाकलो गांव में रविवार की शाम एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कोलमा मुर्मू के पुत्र प्रदीप मुर्मू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 06:00 बजे प्रदीप ने मुख्य सड़क से 60-70 मीटर की दूरी पर स्थित एक आम के पेड़ में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, प्रदीप मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था। इससे पूर्व 15-20 दिन पहले भी उसने पेड़ में फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन तब ग्रामीणों के सहयोग से उसे बचा लिया गया था। मामले को लेकर पुलिस ने यूडी केस संख्या 02/26 दर्ज किया है। एएसआई संतोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.