प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 14 -- दुर्गागंज। पट्टी थाना के कोहराव निवासी अनिल कुमार वर्मा दशरथपुर निवासी अपने साथी कन्हैयालाल के साथ महिंद्रा टीयूवी कार से बुधवार को रानीगंज की ओर से भूपियामऊ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने आ रहे एक ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बभनमई गांव में सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से भिड़ गई। हादसे में चालक अनिल कुमार वर्मा के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल को रानीगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.