मुंगेर, मई 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड के रतनी गांव में आम के पेड़ से गिरकर एक 10 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रतनी गांव निवासी धर्मेंद्र दास का 10 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार आम तोड़ने के लिए आम के पेड़ पर चढ़ा था। आम तोड़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह पेड़ से नीचे गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी बालक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पेड़ से गिरने के कारण किशोर का दायां हाथ टूट गया है। यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरकर बालक जख्मी, एसकेएमसीएच रेफर सिर में गंभीर चोट आई है तथा शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोटें आई है। जख्मी बालक को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल र...