आम के पेड़ से गिरकर व्यापारी की मौत
लखनऊ, जून 5 -- काकोरी। काकोरी में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर घायल हुए आर्टिफिशियल ज्वैलरी व्यापारी की इलाज के दौरान केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। मृतक का दो दिन पहले ही जन्मदिन मनाया गया था। ग्राम हलवापुर निवासी हरीश चंद्र गौतम के बेटे मुकेश गौतम (37) गुरुवार को आम तोड़ने के लिए घर के पास ही लगे पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान मुकेश का संतुलन बिगड़ गया। खुद को संभालते उससे पहले मुकेश वह मुंह के बल नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कुछ ही देर में डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.