लातेहार, मई 25 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के बरनी गांव में रविवार को आम के पेड़ से गिरकर एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बरनी गांव निवासी मनोज गंझू का 10 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार आम के पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को आनन फनन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर चिकित्सक संजय सिद्धार्थ के द्वारा उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा बालक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...