आम के पेड़ से गिरकर बच्चा घायल, रेफर
लातेहार, मई 23 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के साल्वे गांव में शुक्रवार को आम के पेड़ से गिरकर एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार साल्वे गांव निवासी रहीस अंसारी का पुत्र अनीश अंसारी आम के पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था । इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को आनन फलन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया । जहां चिकित्सक अशोक कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए बच्चे को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.