गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के बरदागा गांव निवासी अशोक चौधरी का पुत्र अखिलेश कुमार शनिवार को आम के पेड़ से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अखिलेश आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। उसी दौरान गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरकर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...