इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- भरथना। थाना क्षेत्र के गांव रमायन में शुक्रवार की सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब खेतों के बीच में खड़े एक आम के सूखे पेड़ में आग लगा गई। पेड़ से आग की लपटें निकलती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्र के गांव रमायन निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि खेतों के बीच में खड़े एक सूखे आम के पेड़ में सुबह करीब 10: बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपटे बढ़ती देख आसपास के खेतों में खड़ी फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तत्काल दमकल टीम को दी गई।मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ में लगी आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...