आम के पेड़ में गमछे से लटका हुआ युवक का शव
हरदोई, जून 25 -- टड़ियावां। गांव डडवानी मजरा काकूमऊ निवासी 18 वर्षीय अतुल का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका देखा गया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। मृतक के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का अविवाहित था। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अतुल के पिता का अरसे पहले देहांत हो चुका है, वह खेती किसानी काम करता था। उसके आत्महत्या को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से आत्महत्या के कारणों को कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। घटना की हर पहलू से जांच कराई जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.