पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पूरनपुर। गांव के बाहर बाग में युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से खलबली मच गई। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला माहिगिरान के रहने वाले दानिश (22) पुत्र नसीम का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटक रहा था। बाग के पास गुजरे ग्रामीणों ने शव रस्सी से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी लगते ही सैकड़ों लोग बाग में पहुंच गए। युवक की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी। उन्होंने युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों को बताया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। दानिश चार भाइयों में सबसे बड़ा है। वह पूरनपुर की एक दुकान पर काम करता था। सूचना पर कोतवाल पवन कुमार पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.