प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायममरेज थानाक्षेत्र के भदारी गांव में एक किशोर ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। घर से थोड़ी दूर आम के पेड़ से लटकता शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा। हालांकि, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।भदारी गांव निवासी बिंदू शेखर का पुत्र 17 वर्षीय शुभम तीन बहनों में इकलौता भाई था। परिजनों के मुताबिक हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह घर से लापता हो गया। परिजनों ने खेाजबीन शुरू की, तो घर से थोड़ी दूर आम के पेड़ पर उसका फंदे से लटकता शव दिखा। शुभम का शव देख परिजनों की चीत्कार मच गई। मृतक की मां सीमा देवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजन भी पूछताछ में आत्म...