गंगापार, मार्च 13 -- उतरांव थाना क्षेत्र ऊष्मापुर गांव स्थित एक खेत में आम के पेड़ के सहारे युवती लटक गई। युवती के पेड़ पर लटकने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के घूरेपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सीमा कुमारी पुत्री दया राम पटेल बीती रात घर से गायब थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम जब सीमा घर पर नहीं दिखी तो उसकी बहन पास स्थित छप्पर में बुलाने गई, लेकिन वहां वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर ऊष्मापुर के पास खेत में सरसों काटने पहुंचे एक किसान की नजर आम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटके शव पर पड़ी। शव देखकर उसने...