गिरडीह, मई 1 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के गुंडरी पंचायत अंतर्गत घोड़थम्भा-मंझलीटांड़ टोला में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब वर्षों पुराना विशाल आम का पेड़ अचानक टूटकर एक मकान पर गिर पड़ा। इस घटना में तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि समय रहते लोग बाहर निकल जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, सदानंद पाण्डेय अपने दो पुत्र पंकज पाण्डेय और विद्याधर पाण्डेय के साथ खपरैल मकान में रह रहे थे। बुधवार शाम अचानक तेज आवाज के साथ घर के पीछे स्थित आम का पेड़ बीच से टूटकर सीधे उनके मकान पर गिर गया। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन आवाज सुनते ही वे सतर्क होकर तुरंत बाहर निकल गए, जिससे वे बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- विशाल पेड़ गिरने से पूर्व विधायक बाउंड्री ध्वस्त, बड़ा हादसा टला इस हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.