आम के पेड़ काटने के मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जून 11 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर कासिमपुर गांव में एक परिवार के घर से बाहर रहने का फायदा उठाकर दो हरे आम के पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रुकुनपुर कासिमपुर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बीते 23 मई को वह अपने साले के निधन पर परिवार समेत जौनपुर गया था। रात में घर लौटने के बाद अगले दिन जानकारी हुई की गांव के ही राज बहादुर, मुकुल, अतुल तथा चार-पांच अन्य लोगों ने उनकी भूमि पर खड़े दो हरे आम के पेड़ काट लिए हैं। पीड़ित का दावा है कि भूमि उसके नाम बैनामा से दर्ज है तथा पेड़ों के संबंध में स्टांप शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। इसके लिए उसने ट्रेजरी चालान के माध्यम से 8,141 रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.