लखनऊ, मार्च 23 -- रहीमाबाद,(लखनऊ) संवाददाता। राजधानी में इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार होने की पूरी उम्मीद है। आम के पेड़ों में खूब फल लगे हैं और फसल पर अभी तक किसी गंभीर रोग का प्रकोप नहीं है। फल पट्टी क्षेत्र में करीब एक दशक बाद ऐसा मौसम देखने को मिल रहा है जब आम के बौर पर किसी गंभीर बीमारी का असर नहीं पड़ा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार कीटनाशकों का छिड़काव भी कम करना पड़ा है। इन सब कारणों से आम बागवान इस वर्ष खुश नजर आ रहे हैं और बंपर फसल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पद्मश्री हाजी कलीमउल्लाह खान ने बताया कि आम की फसल अच्छी होने की पूरी उम्मीद है। जिन पेड़ों में बौर और कल्ला साथ-साथ निकला है उनमें नए कल्ले की वजह से बौर दब गया है। उन पेड़ों को छोड़कर फल पट्टी क्षेत्र में कहीं भी रोगों का प्रकोप नहीं है। जिन पेड़ों में केवल बौर निकला है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.