गोड्डा, मार्च 7 -- क्षेत्र में इन दिनों आम के पेड़ों पर भरपूर मंजर दिखाई देने लगा है। गांवों के बगीचों और खेतों में लगे आम के वृक्षों पर मंजर आने से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने के कारण आम के पेड़ों में अच्छी मात्रा में मंजर आया है, जिससे बेहतर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि आगे भी मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा और तेज आंधी, बारिश या कीटों का प्रकोप नहीं हुआ, तो इस बार आम की फसल अच्छी हो सकती है। मंजर आने के साथ ही बगीचों में मधुमक्खियों और अन्य कीटों की आवाजाही भी बढ़ गई है, जो परागण में सहायक होते हैं।ग्रामीण इलाकों में आम का मंजर आने से वातावरण भी सुगंधित हो गया है। सुबह और शाम के समय बगीचों में मंजर की खुशबू फैल जाती है। आम के पेड़ों पर मंजर लगना किसानों के लिए खुश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.