गौरीगंज, जून 4 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित आम के पेड़ की 41 बोटा लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर वन संरक्षण अधिनियम और अभिवहन नियमावली के तहत मुकदमा दर्ज किया है।बुधवार की रात पुलिस नंदमहर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसे दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बगिया कैलाश मजरे बहोरखा में एक आम के पेड़ को बिना अनुमति काटकर उसकी लकड़ी बिक्री के लिए बाहर भेजी जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस देख मजदूर और एक पिकअप चालक लकड़ी लेकर फरार हो गए। जबकि पेड़ कटा रहे ठेकेदार राजकुमार निवासी किटियावां थाना मुंशीगंज को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर नहर पटरी के पास ट्रैक्टर को रोक कर चालक गुड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ठेकेदार ने ...