आम की फसल में मधुआ कीट लगने से किसान चिंतित
खगडि़या, मई 12 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड स्थित 'मैंगो विलेज' बोरना पंचायत के लोग आम की खेती के भरोसे अपना जीवन यापन करते है। लेकिन इस वर्ष आम की फसल में मधुआ कीट लगने से आम का फसल गिर रहे है। जिससे आम के कृषक काफी चिंतित है। इसके अलावे भी आंधी बारिश में आम का फसल बर्बाद हो रहा है।बोरना के किसान तेज आंधी के कारण आम और लीची की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। किसानो ने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बताया गया कि बोरना गांव अपने मीठे आमों के लिए प्रसिद्ध है, जिनकी मांग कई राज्यों में है। हाल ही में आई तेज आंधी से बड़ी संख्या में कच्चे आम और लीची टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे किसानों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। आंधी के बाद अब फलों में कीड़े लगने की समस्या भी बढ़ गई है। इससे बची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.