शामली, मई 2 -- थाना भवन क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में इस समय आम की फसल अपने चरम पर है, लेकिन चेपा रोग के बढ़ते प्रकोप ने किसानों और बाग ठेकेदारों की चिंता बढ़ा दी है। इस रोग के कारण आम की डंडी कमजोर होकर सड़ने लगती है, जिससे फल समय से पहले ही गिरकर खराब हो रहा है। परिणामस्वरूप उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ रहा है और नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसानों द्वारा फसल को बचाने के लिए विभिन्न दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। किसान धर्मपाल ने बताया कि लोग अमीडा, थाइमैक्स और अन्य टॉनिक का मिश्रण बनाकर मशीनों के माध्यम से पेड़ों पर स्प्रे कर रहे हैं। किसानों विनोद सैनी, आँशु सैनी का कहना है कि समय पर दवा का छिड़काव करने से कुछ हद तक रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है और फल की गुणवत्ता बेहतर रहती है।
स्थानीय मजदूर और मशीन संचालक इसी बीच छिड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.