अमरोहा, मार्च 24 -- हसनपुर, संवाददाता। गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह के बाद सोमवार को मौसम फिर बिगड़ गया। तेज हवा के संग बरसात से आम की फसल को खासा नुकसान हुआ। बागों में बौर व मंजरी टूटकर गिर गईं, जिसका सीधा दुष्प्रभाव उत्पादन पर पड़ने की आशंका है। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन से आम उत्पादक व बाग ठेकेदार चिंतित हैं।उद्यान विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय आम के बौर से मंजरी बन रही है। गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह तेज हवा और बारिश से न केवल फूलों का बौर झड़ गया बल्कि मंजरी भी टूट कर गिर गई। सोमवार सुबह भी हवा के संग बूंदाबांदी हुई। बरसात के कारण नमी बढ़ने से फंगल संक्रमण व कीट तथा रोग का खतरा बढ़ गया है। उद्यान निरीक्षक सर्वेश कुमार का कहना है कि तेज हवा व बरसात से बौर के संग खासी तादाद में मंजरी टूटकर गिर गई है। बारिश के बाद आम के छोटे फलों पर फं...