रुडकी, अप्रैल 24 -- लक्सर, संवाददाता। पिछले साल आम की पैदावार सामान्य रहने और ऊंची कीमतों के कारण लोग फलों के राजा का भरपूर स्वाद नहीं ले पाए थे। इस साल बौर से लदे पेड़ों को देखकर अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर उत्पादन के लिए उचित प्रबंधन, सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव चरणबद्ध तरीके से करना जरूरी है। जिले में विभिन्न प्रजातियों के आम की खेती की जाती है। लक्सर, मंगलौर, बहादराबाद, सुल्तानपुर, झबरेड़ा और नारसन सहित कई क्षेत्रों के बागों में आम के पेड़ों पर घना बौर आया है। यह भी पढ़ें- बाजार में कैसे पहचानें अच्छा आम? जानें आसान और स्मार्ट तरीका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...