आम का शौक कहीं बिगाड़ न दे सेहत, रहे अलर्ट
बागपत, मई 15 -- बागपत। गर्मियों में आम खाना सभी को पसंद होता है और लोग इस मौसम में जमकर इसका लुत्फ उठाते हैं। बाजार में कई वैरायटी के आम लोगों को खूब लुभाते हैं, लेकिन आम का शौक लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आम को पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग न करने को लेकर चेतावनी जारी की है। एफएसएसएआई के अनुसार कैल्शियम कार्बाइड आमतौर पर आम जैसे फलों को पकाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह एसिटिलीन गैस छोड़ता है, जिसमें आर्सेनिक और फास्फोरस के हानिकारक अंश होते हैं। इस केमिकल की वजह से लोगों को चक्कर आना, बार-बार प्यास लगना, जलन, कमजोरी, कोई चीज निगलने में कठिनाई, उल्टी और त्वचा के अल्सर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा एसिटिलीन गैस भी इतनी ही खतरनाक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.