रुडकी, मार्च 23 -- अब्दुल कलाम चौक के पास रविवार रात में आम के हरे-भरे काट लिए गए। सूचना मिलने पर सोमवार को उद्यान सचल दल नारसन की टीम के का निरीक्षण में 71 पेड़ कटे मिले। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सरवत करीम अंसारी के तीन पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ लोगों ने सोमवार सुबह अब्दुल कलाम चौक के पास बाग से आम के हरे-भरे पेड़ कटे हुए देखे। उन्होंने इसकी सूचना उद्यान सचल दल केंद्र नारसन और पुलिस को दी। इसके बाद केंद्र नारसन के प्रभारी प्रताप सिंह ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। पता चला कि यह बाग मंगलौर से बसपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सरवत करीम अंसारी के तीन पुत्रों के नाम पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.