आम का बगीचा काटने वाले पर 1.80 लाख का जुर्माना लगाया
रामनगर, अप्रैल 17 -- रामनगर। ग्राम बेड़ाझाल में एक आम व लीची के बगीचे को काटने के मामले में वन विभाग ने एक लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। गुरुवार को एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि रामनगर के फलपट्टी क्षेत्र स्थित बेड़ाझाल गांव में कई एकड़ में आम और लीची का घना बगीचा था। बीते बुधवार को कुछ लोग आरी और कटर मशीन लेकर बगीचे में पहुंचे और एक-एक कर पेड़ों को काटना शुरू कर दिया। 48 आम और 11 लीची के पेड़ काट दिए गए। बगीचा स्वामी तखब्बर पुत्र कल्लन और पेड़ काट रहा तेलीपुरा निवासी इकबाल पुत्र अब्दुल के खिलाफ वृक्ष अधिनयन के तहत कार्रवाई की है। शुक्रवार को वन विभाग ने तखब्बर पर एक लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.