गंगापार, फरवरी 9 -- करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव में आम का पेड़ काटने से मना करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। गांव निवासी राममटुक के अनुसार कुछ दबंग जबरन आम का पेड़ काटने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात से आक्रोशित होकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। घटना में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं। पीड़ित ने मामले की तहरीर करछना थाने में दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.