लखीमपुरखीरी, मई 17 -- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की की अपील का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। इसी की एक बानगी रविवार को देखने को मिली, जब मोहम्मदी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अपनी कार छोड़ आम कार्यकर्ताओं के साथ रोडवेज बस में सफर कर गोला पहुंचे। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को गोला गोकर्णनाथ में आयोजित भाजपा के विशेष प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होना था। वह किसी तामझाम या निजी कार के बजाय आम यात्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रोडवेज बस की सीट पर बैठकर चर्चा करते हुए गोला के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- मिशन 2027 की तैयारी को धार देंगे योगी, प्रशिक्षण वर्ग आज से बस में विधायक को अपने बीच पाकर सह-यात्री और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए।गोला में आयोजित इस...