जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर, संवाददाता। बदलते मौसम और वातावरण में आर्द्रता बढ़ने के कारण आम और सब्जियों में कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। बागवान और किसान वैज्ञानिक ढंग से फसल प्रबंधन करें। यह सलाह जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने दी है। उन्होंने बताया है कि आम में भुनगा (लीफ हॉपर), थ्रिप्स और मिलीबग (गुजिया) के नियंत्रण के लिए प्रति हेक्टेयर 40-50 नीला या पीला चिपचिपा जाल (स्टीकी ट्रैप) पेड़ों पर 6-8 फीट की ऊंचाई पर लगाएं।शाकभाजी की सुरक्षा गंभीर प्रकोप की स्थिति में इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8 प्रतिशत या फिप्रोनिल 5 प्रतिश एससी की 0.5 मिली मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।आम के फल (टिकोलों) को गिरने से बचाने के लिए 'प्लानोफिक्स' (NAA) दवा का 1 मिली प्रति 3-4 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।टमाटर की फसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.