आम उत्सव सह बागवानी मेला में दिखेंगे स्थानीय स्वाद के रंग
हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता । जिला प्रशासन ने जिले के आम उत्पादक किसानों और बागवानों को मंच देने के लिए एक अनूठी पहल की है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आगामी 12 जून को हजारीबाग के झील परिसर स्थित ओपन थिएटर में एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।जहां आम उत्पादक किसान सीधे उपभोक्ताओं तक अपने उत्पाद पहुंचा सकेंगे।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम उत्पादकों को सीधे बाजार उपलब्ध कराना और उनके उत्पादों का सही मूल्य दिलाना है। यह भी पढ़ें- आम उत्सव मेले में उन्नत किस्मों के आम बने आकर्षण के केंद्रकार्यक्रम की तैयारी उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के आम उत्पादक किसानों की सूची तीन दिनों के भीतर जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.