आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन 18 को
गढ़वा, जून 15 -- केतार, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त के निर्देश पर प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत एकदिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन 18 जून को प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा। जानकारी देते हुए बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाये गये फलदार वृक्षों से उत्पादित फलों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से योजना को अधिक लोकप्रिय बनाना है। जानकारी के अनुसार मेले में आम सहित विभिन्न प्रकार के फलों का प्रदर्शन किया जायेगा। उसके लिये प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आये किसानों के अलग-अलग स्टॉल लगाये जायेंगे। उक्त अवसर पर लाभुकों द्वारा उत्पादित फलों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से किसानों और लाभुकों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.