आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने डीडीसी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
देवघर, जून 6 -- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार शनिवार को डीडीसी पीयूष सिन्हा ने विकास भवन परिसर से बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरुकता रथ बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत जिले में आम उत्पादन को प्रोत्साहन देने और फलों की बेहतर मार्केटिंग के प्रति किसानों को जागरूक करेगा। मौके पर डीडीसी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों के उत्पादों को सही बाजार दिलाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को फलों की खेती, वैज्ञानिक रख-रखाव और उनके विपणन (मार्केटिंग) की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- सीओ-बीडीओ ने आम बिक्री स्टॉल का किया शुभारंभ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.