चतरा, मई 31 -- उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार जिले में आम बागवानी से जुड़े किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा उनके उत्पादों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को आम क्रेता एवं विक्रेता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के आम उत्पादक किसानों को विपणन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना, उन्हें बाजार से सीधे जोड़ना तथा उनके उत्पादों का न्यायोचित मूल्य सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर जिले एवं जिले के बाहर से कुल 10 क्रेता उपस्थित हुए, जबकि जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 46 आम बागवानी लाभुक अपने-अपने आम के नमूनों (सैम्पल) के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

संवाद कार्यक्रम संवाद कार्यक्रम के दौरान क्रेताओं एवं कि...