आम उत्पादकों को उपलब्ध कराए बेहतर बाजार: डीसी
गिरडीह, जून 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिरसा हरित ग्राम योजना से आम उत्पादकों एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को समाहरणालय परिसर में आम्रपाली आम का विशेष स्टॉल लगा। जिसका शुभारंभ डीसी रामनिवास यादव और डीडीसी स्मृता कुमारी ने किया। स्टॉल का अवलोकन कर डीसी और डीडीसी ने आम की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े लाभुक किसानों और उत्पादकों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराए ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। मौके पर जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, कार्यक्रम प्रबंधक आदि थे। यह भी पढ़ें- बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित यह भी पढ़ें- आम उत्सव सह बागवानी मेला में जुटे किसान, उत्पादकों को बाजार से जोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.