प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय से पैदल चलते हुए सदर चौराहा, भैरोपुर, कपूर चौराहा, चौक घंटाघर, श्रीराम चौराहा, राजा पाल चौराहा, अंबेडकर चौराहा, विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन होते हुए जिला अधिकारी आवास पर पहुंचे। वहां उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, विद्युत विभाग होश में आओ, उत्तर प्रदेश सरकार बिजली बिल के नाम पर लूट बंद करो, स्मार्ट मीटर के लूट का खेल अब नहीं सहेगा उत्तर प्रदेश आदि नारे लगाए। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का हल्लाबोल, शक्ति भवन पर प्रदर्शन, पुलिस ने घसीटकर हटाया विरोध प्रदर्शन में द...