हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। काशी नगरी के एतिहासिक मणिक कर्णिका घाट को ध्वस्त करने के विरोध में आम आदमी पार्टी हापुड़ जिला ईकाई द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हापुड़ को सौंपा गया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जोगेन्द्र दास ने कहा कि मणिक कर्णिका घाट का तोड़ा गया है जो न केवल धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार किया है। जिला प्रवक्ता ऋषिपाल सैनी एडवोकेट ने कहा कि मणिक कर्णिका घाट हिंदू धर्म का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। जहां मोक्ष की मान्यता जुड़ी है। जिला प्रभारी नरेंद्र सोलंकी, जिला प्रवक्ता ऋषिपाल सैनी, आजाद भाई सभासद, धर्मेंद्र, सभासद मनोज गुप्ता, टीकाराम उपाध्याय, पवन, हीरालाल, बुद्धप्रकाश, कलवा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.