आगरा, जनवरी 12 -- प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आम आदमी पार्टी ने रविवार को शहर में पद यात्रा निकाली। पदयात्रा निकालकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। पद यात्रा संगठन के जिला प्रभारी एटा मनोज कश्यप, जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल गोदाम रोड से लेकर नदरई गेट चौराहा तक पदयात्रा निकाली। सभी ने एक साथ देश की मोदी सरकार से मांग की कि बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जाय। इस मौके पर संतोष राजपूत, तारा सिंह बघेल, प्रदीप कुमार, शिव शंकर, दक्ष, मनोज सम्राट, दीपक जोशी, धर्मेंद्र आजाद, देवेंद्र राजपूत, दामोदर सिंह, अरविंद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.