नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर (उपनेता) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस संबंध में औपचारिक पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि पार्टी द्वारा लिखे गए इस पत्र में एक और सख्त निर्देश दिया गया है। पार्टी ने कहा है कि राघव चड्ढा को उच्च सदन में बोलने के लिए पार्टी के निर्धारित कोटे से समय न दिया जाए। वर्तमान में राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद मौजूद हैं। इनमें से 7 सांसद पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि 3 सांसद दिल्ली से हैं।राघव चड्ढा कौन हैं? राघव चड्ढा AAP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.