हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों के आगे आने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर डील को देश विरोधी बताया। मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया। समझौते को देश, किसानों और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसकी प्रतियां भी जलाईं एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर डील को निरस्त करने की मांग की। आप जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गई ट्रेड डील का देश भर में विरोध हो रहा है। समझौते की शर्तों पर न तो संसद में चर्चा हुई न ही जनता को पारदर्शिता के साथ जानकारी दी जा रही है। इस डील के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिक...