आरा, अप्रैल 10 -- आरा, निज प्रतिनिधि। नियमों का उल्लंघन कर निजी विद्यालयों की ओर से अभिभावकों का शोषण किए जाने पर आम आदमी पार्टी की भोजपुर जिला इकाई ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने रमना मैदान में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान अभिभावकों को जागरूक किया गया और उनका मंतव्य और हस्ताक्षर लिया गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि शहर के अलग-अलग भागों में इस अभियान को जनता के बीच चलाकर डीएम और शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को बिहार निजी स्कूल अधिनियम एक्ट 2019 और सीबीएसई के निर्धारित मानक के कडाई से अनुपालन और अधिक ली गयी राशि को अभिभावकों को वापस कराने की मांग की जायेगी। कहा कि डीएम भोजपुर ने आदेश निकाला है, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। री एडमिशन, स्कूल या चिह्नित दुकानों से महंगी और भारी मात्रा मे...