नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आम आदमी पार्टी के सात सांसद बीजेपी से जुड़े - राज्यसभा सचिवालय ने दी मंज़ूरीनई दिल्ली। विशेष संवाददाताआम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों को राज्यसभा सचिवालय से बीजेपी में विलय की मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा सचिवालय ने इस संबंध में सोमवार सुबह अधिसूचना जारी की है। ऐसे में राज्यसभा में बीजेपी की संख्या बढ़कर 113 हो जाएगी।गौरतलब है कि शुक्रवार को राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों का बीजेपी में विलय करने का ऐलान किया था। राघव चड्ढा ने इसे ''आप'' के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों का भाजपा में विलय बताया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों पर केजरीवाल को घेरा, 'अरबपति आदमी पार्टी' वाला तंज इन सांसदों ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिख...