सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक शहर के राहुल चौराहा पर जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार से संबंधित चर्चा की गई। आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्दे नजर सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से मंथन किया गया। विधानसभा वार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई कि अपने अपने क्षेत्र के अच्छे और ईमानदार लोगों की तलाश करें। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि अनुशासन को सर्वोपरि रखना है, एक अच्छे संगठन को बनाने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। आज की बैठक में जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शोहरत अली, बौद्ध प्रांत सचिव मो अख्तर राइन, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष युथ रौनक सिंह, बौद्ध प्रांत सचिव अनिल कोरी, अशफाक अहमद, भास्कर देव मिश्रा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.