नई दिल्ली, मार्च 9 -- हाईकोर्ट द्वारा शराब नीति को लेकर की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें आबकारी नीति मामले की जांच से जुड़े सीबीआई अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि आप का कट्टर ईमानदार का दावा बेनकाब हो रहा है। उन्हें दिल्लीवासियों से माफी मांगनी चाहिए।आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति शुरू की थी, लेकिन न तो 49 दिन की सरकार के दौरान और न ही उसके बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई गंभीर प्रयास दिखाई दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर अब दिल्ली की जनता के पैसे से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच का रास्ता खुल ग...